लातेहार, अगस्त 17 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के अमवाटीकर रोड स्थित पिंटू रुई दुकान में सोमवार को भीषण आग लगने से दुकान में रखी रुई समेत करीब दो लाख से अधिक रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दुकान संचालक पिंटू रुई के अनुसार, उनकी दुकान के बगल में स्थित प्रकाश फर्नीचर में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग से निकली चिंगारी कथित रूप से उनकी दुकान में जा गिरी। रुई अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखी रुई समेत अन्य सामान धू-धूकर जलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों के अथक प्रयास से आग पर क...