Latehar News: रास्ते के अभाव में टिमकिटाड़ मध्य विद्यालय पहुंचना बना चुनौती, छात्र-शिक्षक परेशान
लातेहार, जुलाई 23 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड की दुरूप पंचायत के बरदौनी खुर्द स्थित टिमकिटाड़ राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय तक पहुंचने के लिए आज भी समुचित सड़क उपलब्ध नहीं है। विद्यालय जाने वाला मार्ग कच्चा होने के कारण छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। कच्ची सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार छात्र-छात्राओं को फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है, वहीं शिक्षकों को भी विद्यालय आने-जाने में काफी कठिनाई होती है। इसका असर विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और पढ़ाई पर भी पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय तक जाने के लिए पक्की सड़क का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.