Latehar News: रामायण नवाह्न पारायण पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू
लातेहार, अक्टूबर 11 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड में शारदीय नवरात्र को लेकर भक्तिमय माहौल है। मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना और रामायण नवाह्न पारायण पाठ के साथ दुर्गोत्सव का शुभारंभ हुआ। प्रतिदिन मां दुर्गा की महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए हिंदू महासभा और पूजा समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल और पूजा समिति के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय युवा पंडाल निर्माण, पूजा व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी कर रहे हैं। पूजा समिति के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने बताया कि षष्ठी तिथि को बेलवरण पूजा के बाद महाआरती और भव्य जुलूस निकाला जाएगा। यह भी पढ़ें- Jamui News: कलश स्थापन के साथ शारदीय नवरात्र शुरू,मंदिरों में उमड़ने लगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.