लातेहार, अक्टूबर 9 -- रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा Latehar News: लातेहार, संवाददाता। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर गुरुवार को जिला मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन लोजपा के प्रदेश सचिव एवं झारखंड आंदोलनकारी नेता मुरली प्रसाद के नेतृत्व में किया गया। इसमें एनडीए घटक दलों के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ त्रिभुवन पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने स्व. रामविलास पासवान के चित्र के समक्ष सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर मुरली प्रसाद ने कहा कि रामविलास पासवान ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन गरीबों, दलितों, पिछड़ों, शोषितों और वंचित समाज के अधि...