लातेहार, अक्टूबर 9 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। खेलो झारखंड 2026-27 के तहत रांची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लातेहार जिले की बालक व बालिका टीम सुरक्षित वाहन से रांची रवाना हुई। टीम की रवानगी के दौरान लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज तिवारी और एपीओ रोहित मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। पंकज तिवारी ने खिलाड़ियों से कहा कि वे जिले की उम्मीद और गौरव हैं। खेल में जीत-हार से अधिक खेल भावना, अनुशासन और समर्पण महत्वपूर्ण है। बालिका टीम की कप्तान अनुष्का कुमारी हैं। यह भी पढ़ें- Motihari News: एम. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र सत्यम कुमार का बिहार अंडर-17...