लातेहार, अक्टूबर 12 -- Latehar News: लातेहार प्रतिनिधि। लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से जिला स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल के बाद राज्य स्तरीय अंडर-14 बालक एवं बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला टीम घोषित की गई। प्रतियोगिता दुमका में आयोजित होगी। ट्रायल में सचिव सह प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, शुभम कुमार साव, आनंद उरांव और शोभनाथ उरांव शामिल थे। बालिका टीम में मीठी कुमारी, राज नंदिनी कुमारी (कप्तान), आराध्या, प्राची, पूर्णिमा, तनुप्रिया कुजूर, रागिनी, छाया, पायल, काव्या और अंजली कुमारी शामिल हैं। टीम की कोच शिल्पा कुमारी होंगी। बालक टीम में अनुराग कुमार (कप्तान), अहसन, इमाद, अमन रजा, कौसेन, रयान, अशरफ अली, रिदान राजा, आकाश कुमार, शयान रजा, साकिब और इंजमामुल हक का चयन हुआ है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अं...