लातेहार, अक्टूबर 10 -- लातेहार की टीम ने जीता कांस्य पदक Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। रांची के खेलगांव में आयोजित राज्य स्तरीय खेलो झारखंड एसजीएफआई अंडर-17 बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में लातेहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में लातेहार की बालिकाओं ने सिमडेगा को 2-0 से हराकर जीत के साथ आगाज किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में गढ़वा की टीम को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में कड़े मुकाबले में लातेहार को बालिका आवासीय प्रशिक्षण केंद्र गोड्डा से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, टीम ने हौसला बनाए रखा और तीसरे स्थान के मुकाबले में देवघर को 2-1 से हराकर कांस्य...