लातेहार, अगस्त 30 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड़-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग के ग्राम राजडंडा स्थित राजडंडा नदी पर बना पुल मूसलाधार बारिश के कारण ध्वस्त हो जाने के बाद जिला प्रशासन व पथ निर्माण विभाग अलर्ट मोड में है। पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पथ निर्माण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रभाकर सिंह व कनीय अभियंता विजय बखला मौके पर पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान महुआडांड़ युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर सुहेल भी मौजूद थे। निरीक्षण के बाद पुल के आसपास की स्थिति व नदी के तेज बहाव को देखते हुए फिलहाल यहां डायवर्सन बनाना सुरक्षित नहीं माना गया। कार्यपालक अभियंता प्रभाकर सिंह ने बताया कि राजडंडा नदी में बाढ़ के कारण नदी सतह से पुल के ऊपर करीब 25 फीट तक पानी का तेज बहाव हो रहा है। ऐसी स्थिति में पुल के समीप ...