Latehar News: रसोइया को नहीं हुआ छह माह से मानदेय का भुगतान, दुर्गोत्सव रहेगा फीका
लातेहार, अक्टूबर 14 -- Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन पकानेवाली रसोईयों को पिछले अप्रैल माह से बकाए मानदेय का भुगतान अबतक नहीं किया गया है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति काफी चिंताजनक बन गई है और वे कई तरह की आर्थिक परेशानियों से जूझने को मजबूर हैं। इसबारे में रसोईया अनतसिया कुजूर,पातो देबी,रीता देबी,सुनिता देबी, अंति देबी आदि ने बताया कि पिछले छह माह से बकाए मानदेय का भुगतान नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उन्हें उम्मीद थी कि विभाग द्वारा दशहरा पूर्व तक मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।पर अबतक भुगतान नहीं होने से सभी रसोईयों का दुर्गोत्सव फीका रहेगा। मामले में सीआरपी श्याम मनोहर यादव ने कहा कि विभाग द्वारा जिला कोषागार पदा. लातेहार को पांच माह का मानदेय राशि उपलब्ध करा दी गई है। रसो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.