लातेहार, सितम्बर 24 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के एमओ सुमित कुमार तिवारी ने प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को जविप्र के डीलरो के साथ बैठक की। उन्होंने राशन वितरण की समीक्षा की । एमओ ने डीलरो को आदेश देते हुए कहा कि जिस दिन ई पॉश मशीन से रसीद निकाली जाती है,उस दिन ही सभी कार्डधारियों को राशन वितरण करना अनिवार्य है। क्यों कि उन्हें शिकायत मिली है कि मशीन से रसीद निकालने के कई दिनों बाद कार्डधारियों को राशन दिया जाता है। इससे कार्डधारियों को काफी दिक्कत होती है। उन्होंने आवंटन के अनुरूप शत प्रतिशत राशन वितरण करने के लिए भी डीलरो को कहा। ई केवाईसी और मोबाइल साइडिंग में तेजी लाने पर भी उन्होंने जोर दिया । एमओ सुमित कुमार तिवारी ने बिना नाम कटे कुछ कार्डधारियों का नाम कटने का झूठ बोलकर उनका राशन रखने पर भी गंभीरता दिखाई और...