लातेहार, अगस्त 12 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ (जेपीएसएस) प्रखंड इकाई बालूमाथ के पुनर्गठन को लेकर 11 अगस्त को बुनियादी मध्य विद्यालय परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन संजय पासवान ने किया। सर्वसम्मति से रमेश कुमार मिश्रा को प्रखंड अध्यक्ष तथा राजेश यादव को प्रखंड सचिव चुना गया। इसके अलावा सुशील कुमार यादव को संरक्षक, संध्या कुमारी, दिनेश चंद्र शर्मा व सुरेंद्र प्रसाद साहू को उपाध्यक्ष, रविंद्र कुमार पाठक को कोषाध्यक्ष, रामलाल उरांव को संयुक्त सचिव, विजय प्रकाश गुप्ता को संगठन सचिव, संजू सिन्हा को प्रखंड समन्वयक, संजय कुमार पासवान को प्रवक्ता, मो. जमालुद्दीन अंसारी को मीडिया प्रभारी, आलोक कुमार को आईटी सेल प्रभारी, अमृत प्रकाश को कार्यालय सचिव तथा सीमा कुमारी को महिला प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया।...