Latehar News: रक्सी जमीरा में 12 सितंबर से सजेगा फुटबॉल का महासंग्राम
लातेहार, अगस्त 31 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के रक्सी जमीरा में 12 से 20 सितंबर तक दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। मुस्कान क्लब रक्सी जमीरा के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी। आयोजन समिति के ब्रह्मदेव प्रजापति ने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। झामुमो लातेहार जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद, खस्सी, ट्रॉफी व मेडल, जबकि उपविजेता को 25 हजार रुपये, खस्सी, ट्रॉफी व मेडल दिया जाएगा। तीसरे से छठे स्थान तक रहने वाली टीमों को 15 हजार, 11 हजार, 8 हजार और 5 हजार रुपये के साथ पुरस्कार दिए जाएंगे। सातवें से दसवें स्थान तक की टीमों को फुटबॉल मिलेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.