Latehar News: युवा क्लब काली पूजा समिति के अध्यक्ष बने विक्रांत
लातेहार, अक्टूबर 23 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गाबाड़ी परिसर में शुक्रवार को युवा क्लब काली पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले वर्ष आयोजित काली पूजा के सफल संचालन की समीक्षा की गई। साथ ही इस वर्ष भी काली पूजा धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने विक्रांत कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह को पुनः समिति का अध्यक्ष चुना। वहीं विजय प्रसाद को महासचिव बनाया गया। हीरोकांत गुप्ता और विपिन बिहारी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।समिति के उपाध्यक्ष पद पर मोनू पासवान, आयुष यादव, राहुल कुमार, सचिन यादव, ओम पांडेय, पवन कुमार साहू और राजन यादव का चयन किया गया। वहीं अनमोल अग्रवाल और मोनू गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया।समिति के संरक्षक के रूप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.