लातेहार, जुलाई 16 -- Latehar News: बालूमाथ। बारियातू थाना क्षेत्र की गोनिया पंचायत के गढ़गोमा गांव में गुरुवार को एक युवक ने चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गढ़गोमा गांव निवासी चंद्रशेखर कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार कर उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि चंद्रशेखर कुमार लंबे समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित था और उसका विभिन्न स्थानों पर इलाज भी कराया जा चुका है। गुरुवार को अचानक उसने घर में उपयोग होने वाले चाकू से अपना गला काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...