Latehar News: मौनाडीह विद्यालय में फर्जी उपस्थिति का आरोप, शिक्षा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं पर उठे सवाल
लातेहार, जुलाई 13 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौनाडीह में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के संचालन को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक 25 विद्यार्थियों का नामांकन दर्ज है। रजिस्टर में उनकी नियमित उपस्थिति भी अंकित की जाती है, जबकि लंबे समय से विद्यालय में बच्चे पढ़ने नहीं पहुंच रहे हैं। नारायण सिंह, सतेन्द सिंह, सीतापति नागेशिया,सुनील बंधन भलेरियुस लकड़ा सहित कई अन्य ग्रामीणों का कहना है कि इन्हीं दर्ज उपस्थिति के आधार पर मध्यान्ह भोजन, ड्रेस, पाठ्यपुस्तक, कॉपी समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिखाया जा रहा है। शिकायत की जांच के दौरान विद्यालय का मुख्य द्वार खुला मिला, लेकिन कक्षाओं में एक भी छात्र मौजूद नहीं था। उस समय शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.