लातेहार, सितम्बर 18 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मोदी समर्थकों ने जिला मुख्यालय के विभिन्न मंदिरों में मोदी के नाम एक दिया और आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जन्मदिन के अवसर पर दीप जलाकर उनके प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अनगड़ा में 'आशीर्वाद का दीप' जलाकर मनाया पीएम का जन्मदिन महिलाओं ने भी...