लातेहार, सितम्बर 1 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मैपिंग से वंचित मतदाताओं को जारी नोटिस के बाद सोमवार को प्रखंड की सासंग, अलौदिया और डुमारो पंचायत के ढोटी में विशेष शिविर लगाए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में नोटिस प्राप्त मतदाता पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने दावे व आपत्तियां प्रस्तुत की। सासंग पंचायत में आयोजित शिविर में अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी की मौजूदगी में मतदाताओं के दावों की सुनवाई हुई। वहीं डुमारो पंचायत के ढोटी में अंचलाधिकारी सुमित कुमार झा और अलौदिया पंचायत में बीडीओ चंदन प्रसाद की उपस्थिति में प्रक्रिया पूरी कराई गई। शिविर में अधिकारियों और निर्वाचन कर्मियों ने मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। यह भी पढ़ें- Palamu News: एसआईआर के तहत दावे एवं आपत्तियों का उलडंडा व प...