Latehar News: मेराम घाटी में बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त, आवागमन में परेशानी
लातेहार, अक्टूबर 1 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। महुआडांड़ से चंपा होते हुए छत्तीसगढ़ सीमा को जोड़ने वाली सड़क के मेराम घाटी में लगी बैरिकेडिंग क्षतिग्रस्त हो गयी है। इससे सड़क के संकरे हिस्से में वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। खासकर छोटे वाहनों के चालकों को घाटी से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग लगायी गयी थी, लेकिन असामाजिक तत्वों ने इसे क्षतिग्रस्त कर दिया। बैरिकेडिंग टूटने से यहां दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। यह मार्ग महुआडांड़ से चंपा होते हुए छत्तीसगढ़ सीमा तक आने-जाने के लिए महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त बैरिकेडिंग की शीघ्र मरम्मत कराने तथा सड़क की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.