Latehar News: मेन रोड पर निकला गजराज,यात्रियों में मची अफरातफरी, बाल-बाल बचे कई लोग
लातेहार, अक्टूबर 15 -- Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। बेतला-छिपादोहर मार्ग पर बैगापानी के पास बुधवार की शाम यात्रियों के बीच उस समय अफरातफरी मच गई, जब मेन रोड पर अचानक जंगली हाथी देख वाहन चालकों ने गाड़ी खड़ी कर दी। इसबारे में मार्ग से गुजर रहे सरईडीह के कौशलेन्द्र कुमार,कुटमू के राजकुमार सिंह,छिपादोहर के चंदन प्रसाद आदि यात्रियों ने बताया कि सफर के दौरान जैसे ही वे बैगापानी के पास से गुजर रहे थे कि उनकी नजर अचानक रोड पर खड़े एक जंगली हाथी पर पड़ी। हाथी देख सभी ने ब्रेक मार रोड पर गाड़ी खड़ी कर दी और भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश करने लगे। तभी पास के झाड़ियों में छिपे अन्य हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनाई दी। इससे सभी घबरा गए, पर कुछ देर बाद हाथी खुद से जंगल की ओर चला गया और हाथी के हटते ही लोगों ने अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.