लातेहार, नवम्बर 2 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के अंतर्गत डीसी संदीप कुमार ने लाभुक समूहों एवं समिति को ट्रैक्टर एवं सहायक कृषि यंत्रों का वितरण सोमवार को किया गया। योजना के तहत शांति महिला सखी मंडल, हेरहंज प्रखंड, रोशनी महिला सखी मंडल, कसमार, हेरहंज प्रखंड तथा गारू प्रखंड की मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड को लाभान्वित किया गया। योजना के अंतर्गत कुल Rs.10 लाख के पैकेज में बड़े ट्रैक्टर पर 50 प्रतिशत तथा सहायक कृषि यंत्रों यथा रोटावेटर, कल्टीवेटर एवं केज व्हील पर 80 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। संपूर्ण पैकेज पर लाभुक समूहों एवं समिति को कुल 50 प्रतिशत अनुदान का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों एवं सहकारी समितियों को क...