Latehar News: मुक्ति अभियान को लेकर डीएसपी सख्त, अब तक 40 से अधिक भेजे गए जेल गढ़वा और पलामू के ड्रग माफिया लातेहार पहुंचा रहे ब्राउन शुगर
लातेहार, अगस्त 20 -- Latehar News: लातेहार संवाददाता। नशा मुक्ति अभियान को लेकर लातेहार पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। अभियान का नेतृत्व कर रहे डीएसपी संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस अब तक नशे के कारोबार और सेवन से जुड़े 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस की कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार लातेहार में नशीले पदार्थों की आपूर्ति का नेटवर्क आसपास के जिलों से जुड़ा हुआ है। खासकर गढ़वा और पलामू से जुड़े ड्रग माफिया लातेहार में ब्राउन शुगर समेत अन्य नशीले पदार्थ पहुंचाने का प्रयास करते हैं। पुलिस ऐसे नेटवर्क को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले दिनों भी पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस का प्रयास है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.