लातेहार, अक्टूबर 29 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मिरगी गांव के बिरजिया टोला लकड़ाकोना में गुरुवार को एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान रीमा बिरजिया पिता स्व़ सस्तू बिरजिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवती ने अपने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया। फिलहाल युवती के इस कदम के पीछे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आन...