लातेहार, सितम्बर 1 -- Latehar News: माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा संवाद- 23माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चालातेहार प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स में माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय के आह्वान पर संपन्न हुई, जिसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं शिक्षक हित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को संबंधित विभागीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के समक्ष रखने तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने पर सहमति जताई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जिले के संबंधित पदाधिकारियों से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं से ...