लातेहार, अक्टूबर 15 -- Latehar News: बारियातू, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को बारियातु प्रखंड में मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कुष्मांडा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। बारियातू पूजा पंडाल में आचार्य जनार्दन पांडेय ने मां कुष्मांडा की महिमा बताते हुए कहा कि उनकी आराधना से आरोग्य, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक विकास की प्राप्ति होती है। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बारियातु की ओर से आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ बुधवार को हुआ। वृंदावन धाम से पहुंचीं कथा व्यास तनु श्री दीदी ने भजन और प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Balia News: भक्तों ने मां कूष्मांडा का पूजन कर की मंगल कामन...