लातेहार, अक्टूबर 3 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। जिउतिया व्रत के पारण के पश्चात मां उग्रतारा नगर मंदिर में कलश स्थापना कर मां मातेश्वरी की आराधना रविवार से प्रारम्भ होगी। नगर मंदिर के सेवायत सह मुंतजिमकार गोविंद बल्लभ मिश्र ने बताया कि इस वर्ष आश्विन कृष्ण पक्ष अष्टमी के बाद मातृ नवमी रविवार 4 अक्टूबर को मां अष्टादशभुजा की कलश स्थापना किया जाएगा। इसके साथ ही यहां शारदीय पूजन प्रारंभ हो जाएगा। यहां 16 दिनी शारदीय पूजन का विधान है। इसके बाद सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन मां अष्टादश का कलश पूजन, महाआरती व अन्य कार्यक्रम विधि विधान से संपन्न होते रहेंगे। 10 अक्टूबर अमावस्या तिथि शनिवार की संध्या मां गौरा के आगमन के बाद कलश की स्थापना होगी। यह भी पढ़ें- नवरात्र 11 से, 20 अक्तूबर को मनेगा दशहरा इसके बाद यहां बकरे की बली प्रारंभ होगी (दिन ...