लातेहार, अगस्त 1 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल की मगध-संगमित्रा परियोजना से जुड़े हाइवा वाहन मालिकों एवं ट्रांसपोर्टरों की एक बैठक शनिवार को अमरवाडीह पुलिस पिकेट के समीप चेतलाल राम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कोयला परिवहन के दौरान उत्पन्न हो रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बैठक के दौरान प्रमुख मुद्दे वाहन मालिकों ने बताया कि 12 नंबर चेकपोस्ट शुरू होने के बाद से वाहनों की लंबी कतार लग रही है, जिससे घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके कारण कोयला परिवहन प्रभावित हो रहा है और वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि लोडिंग प्वाइंट से अनलोडिंग स्थल तक सड़क की जर्जर स्थिति के कारण वाहनों का परिचालन कठिन हो गया है।

समस्य...