लातेहार, अक्टूबर 24 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के हामी गांव स्थित पांदरी टोली निवासी अभिषेक एक्का पिता स्व़ बेलारमिन एक्का 20 अक्टूबर की रात से लापता है। परिजनों के अनुसार अभिषेक 20 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे हामि गांव में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में शामिल होने के बाद घर लौटने के लिए निकला था,लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने बताया कि अभिषेक का मोबाइल फोन भी 20 अक्टूबर की रात से बंद है। कई दिनों से उससे संपर्क नहीं हो पाने के कारण परिवार के लोग परेशान हैं और उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: लापता अंकित का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग लापता अभिषेक की बहन नेहा एक्का ने आम लोगों से अपने भाई...