लातेहार, नवम्बर 9 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ को लेकर महुआडांड़ समेत पूरे क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर से होगी। स्थानीय दुर्गाबाड़ी मंदिर के पुरोहित पंडित सर्वेश पाठक ने पंचांग के अनुसार महापर्व की तिथियों और पूजा-विधि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ महापर्व का शुभारंभ होगा। इस दिन व्रती पवित्र स्नान कर कद्दू-भात का सात्विक भोजन ग्रहण करेंगे। 14 नवंबर शनिवार को खरना मनाया जाएगा। इस दिन व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को भगवान भास्कर को खीर और रोटी का भोग अर्पित करेंगे। यह भी पढ़ें- छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना और अर्घ्य? जानें चारों दिनों की सही तारीख और समय इसके बाद 36 घंटे का निर्जला ...