लातेहार, सितम्बर 3 -- Latehar News: महुआडांड़ पंचायत भवन जर्जर, बरसात में छत से टपकता है पानी, हादसे की आशंका जर्जर भवन में जाने से ग्रामीणों में डर संवाद- 14 महुआडांड़ पंचायत भवन इन दिनों जर्जर स्थिति में है। बरसात के मौसम में भवन की खराब स्थिति के कारण पंचायत कर्मियों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भवन की छत से बारिश का पानी लगातार टपकने के कारण अंदर पानी जमा हो जाता है, जिससे जरूरी काम के लिए पंचायत भवन पहुंचने वाले लोगों को परेशानी होती है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। भवन की छत एवं अन्य हिस्सों की स्थिति ऐसी हो गई है कि बारिश के दौरान पानी अंदर आने लगता है। कई जगहों पर पानी जमा होने से फर्श भी खराब हो रहा है। भवन की स्थिति देखकर अधिकतर ग्रामीण अंदर जाने से भी कत...