लातेहार, अक्टूबर 15 -- Latehar News: तेहार,संवाददाता। डीसी संदीप कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को महुआडांड़ और गारू प्रखंड के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एक्सपायरी खाद्य सामग्री और संदिग्ध चाशनी बरामद की गई। विभाग ने जब्त सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया। जांच के दौरान रोहित होटल से 10 लीटर संदिग्ध चाशनी और तीन लीटर एक्सपायरी कोल्डड्रिंक मिली। यहां हल्दी पाउडर में मिलावट की जांच भी की गई। राहुल कुमार किराना स्टोर से 20 पैकेट मिक्स मसाला, 10 पैकेट धनिया पाउडर और 10 पैकेट हल्दी पाउडर एक्सपायरी पाए गए। अपना फास्ट फूड से करीब 12 लीटर एक्सपायरी कोल्डड्रिंक बरामद हुई। वहीं, छेना, खोवा और पनीर में स्टार्च की मिलावट की मौके पर जांच की गई। टीम ने अन्वी होटल और राजू मिष्ठान भंडार से सं...