लातेहार, अगस्त 13 -- Latehar News: मनिका, प्रतिनिधि। हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा अभियान के तहत गुरूवार को मनिका हाई स्कूल से लोहिया भवन तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव के नेतृत्व एवं जिला संयोजक मुकेश पाण्डेय के संयोजन में आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में आमजन, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ता भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बना रहा। यात्रा में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, राकेश कुमार दुबे, अनिल सिंह, रेनू देवी व उषा देवी अमलेश कुमार सिंह, छोटू राजा, मुकेश पाण्डेय, रामदेव सिंह...