लातेहार, अक्टूबर 15 -- Latehar News: मनिका,प्रतिनिधि। मनिका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे जमकर लगाए। प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया भवन से प्रदर्शन करते हुए पचपेड़ी चौक होते प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष चुनाव और मतदाताओं के अधिकारों को महत्वपूर्ण बताते हुए अपनी आवाज बुलंद की। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव, सुरेंद्र भारती, अंजू यादव, अरुण सिंह, कृष्ण यादव, प्रदीप यादव, पवन यादव, मनोज यादव और तस्लीम अंसारी समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Latehar News: वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस का प्रदर्शन...