लातेहार, सितम्बर 29 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खपरताला गांव में सोमवार को मधुमक्खियों के हमले में घायल नानी और तीन वर्षीय नाती की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी सन्नाटा छाया हुआ है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को खपरताला गांव की दो महिलाएं और करीब तीन वर्षीय बच्चा खजूर काटने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का इलाज घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों न...