लातेहार, अगस्त 8 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के पहाड़पुरी स्थित तापा पहाड़ की जंगल में शनिवार को खुखड़ी चुनने गये एक अधेड़ पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के सामूहिक डंक से उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान पहाड़पुरी-चंदनडीह निवासी बखोरी भुईयां (55) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बखोरी भुईयां शनिवार सुबह तपा पहाड़ की जंगल में खुखड़ी चुनने गये थे। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बचने का काफी प्रयास किया, लेकिन मधुमक्खियों ने उनका पीछा करते हुए शरीर पर कई डंक मार दिये। गंभीर रूप से घायल होने के बाद काफी मशक्कत कर उन्हें जंगल से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधि...