लातेहार, सितम्बर 9 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। बारिश के बाद जलजमाव के कारण शहर में मच्छर और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे लोगों को खासकर रात के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की परेशानी को देखते हुए मंगलवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों में फॉगिंग कराई गई। नगर पंचायत की टीम ने जुबली चौक,बानपुर ,बाजारटांड़, शिवपुरी और पॉलिटेक्निक रोड सहित अन्य इलाकों में फॉगिंग मशीन से कीटनाशक का छिड़काव किया। नगर पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि जलजमाव वाले क्षेत्रों में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग अभियान चलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...