लातेहार, सितम्बर 9 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के चेक नाका स्थित सुरेश राम के आवास पर मंगलवार को ट्रक ओनरों की बैठक मो.समीम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ट्रक ओनरों ने मगध कोलियरी में कुछ लोगों पर अवैध उगाही किए जाने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया। ट्रक ओनरों ने कहा कि कोलियरी में वाहनों से अवैध रूप से उगाही किया जाना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहां कि इस संबंध में कई बार विरोध जताया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि चार दिनों के अंदर अवैध उगाही पर रोक नहीं लगाई गई,तो सभी ट्रक ओनर एकजुट होकर संबंधित पदाधिकारियों को लिखित सूचना देंगे और इसके बाद आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में सुरेश राम,सुनील पांडेय,ट्रक ओनर कमलेश सिंह,संजय कुमार,अत्ताउल्लाह मियां,मुन्ना खान,मो.सिकंदर,हनी खान,जैकी साहू,दीपू साहू,भुनेश्वर यादव,...