लातेहार, अगस्त 9 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि ।बरवाडीह भारतीय जनता पार्टी मंडल की शनिवार को अपराह्न में बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने की। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। बैठक में मंडल प्रभारी सह जिला महामंत्री छोटू राजा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

बैठक का उद्देश्य बैठक को संबोधित करते हुए छोटू राजा ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई है। बूथ स्तर पर सूची का सत्यापन करते हुए यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटा तो न...