लातेहार, सितम्बर 9 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के मार्गदर्शन व जिलाध्यक्ष बंशी यादव के सहमति से भाजपा चंदवा पूर्वी मंडल कमेटी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद साहू और रामबृक्ष चौधरी की संयुक्त घोषणा में मंडल के विभिन्न दायित्वों के लिए पदाधिकारियों के नाम जारी किए गए। जारी सूची के अनुसार दीपक निषाद, जयराम साहू, रोहित शाहदेव और बबिता देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं शिवकेश्वर यादव और चंद्रभूषण केशरी को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश गंझु, मुरारीलाल साहू, संजू देवी और उमेश गोप को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा आशीष कुमार को कोषाध्यक्ष, संजय साव को कार्यालय मंत्री तथा बिजेंद्र प्रजापति को सह कार्यालय ...