लातेहार, जुलाई 8 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के लातेहार ग्रामीण पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल की संयुक्त मासिक बैठक बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष बंसी यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी बूथों को और अधिक मजबूत बनाने, संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की आधारशिला है।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान बैठक में विशेष ...