लातेहार, अक्टूबर 24 -- लातेहार में बोलेरो और ट्रक की टक्कर Latehar News: लातेहार, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास एनएच-75 पर शुक्रवार की रात करीब दो बजे बोलेरो और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पलामू जिले के हैदरनगर निवासी राहुल कुमार और मुकेश दुबे के रूप में हुई है। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, बोलेरो (जेएच 03एल-5926) पर सवार राहुल कुमार और मुकेश दुबे हैदरनगर से रांची जा रहे थे। इसी दौरान बैंक ऑफ इंडिया के पास पश्चिम बंगाल से बिहार के बक्सर जा रहे ट्रक से बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो चालक ड्राइविंग सीट पर बुरी तरह फ...