लातेहार, अक्टूबर 16 -- हाथियों को पलामू किला परिसर में किया गया शिफ्ट Latehar News: बेतला प्रतिनिधि। बेतला से सभी पालतू हाथियों जूही, सीता,राखी और मुर्गेशन को पूर्व में मेहमान हाथी काल भैरव की हत्या के करीब पांच वर्ष बाद पीटीआर प्रबंधन के आदेश से पुनः पलामू किला परिसर के नए हाथी शेड में शिफ्ट कर दिया गया। इससे बेतला का विभागीय हाथी शाला में सन्नाटा पसरा है। यहां बता दें कि पालतू हाथियों के बेतला में होने से पर्यटक आसानी से उन हाथियों का दर्शन कर लेते थे। पार्क में कोई जानवर नहीं दिखने के बाद भी उन पालतू हाथियों के देखने से उन्हें संतुष्टि मिलती थी। पर अब पलामू किला परिसर में शिफ्ट हो जाने से पर्यटकों को हाथी- दर्शन करना भी मुश्किल हो गया। अब पलामू किला या हाथी देखने के लिए भी पर्यटकों को 1950 रु बतौर प्रवेश शुल्क चुकाना पड़ेगा। इधर रेंजर ...