लातेहार, जुलाई 7 -- Latehar News: बेतला प्रतिनिधि। मल्टी आर्ट एसोसिएशन पलामू के तहत मंगलवार को बेतला के कान्फ्रेंस हॉल में क्षमता वृद्धि विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। मौके पर शिविर का शुभारंभ करते हुए एसोसिएशन के सचिव मिथिलेश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पेसा कानून के प्रति लोगों को जागरूक करना है। बाद में मुख्य प्रशिक्षक (मास्टर ट्रेनर) जेम्स हेरेंज ने मौजूद लोगों को पेसा कानून 1996 ई के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में संस्था के अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह, बरवाडीह पूर्वी के जिप सदस्य कन्हाई सिंह, सदस्य संजय कुमार, राजीव कुमार, जवाहर ज्योति, संजय समीर एक्का, महेंद्र सिंह, आश्रिता कुजूर, मनीता कुमारी, संध्या देवी, निरंजन युवराज, अमिंता उरांव आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...