लातेहार, अक्टूबर 22 -- Latehar News: बरवाडीह (लातेहार)। बेतला राष्ट्रीय उद्यान और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों, विशेषकर जंगली हाथियों की सक्रियता बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। वन विभाग की आधिकारिक सूचना के अनुसार पलामू किला की ओर जाने वाले मार्ग के आसपास जंगली हाथियों का प्राकृतिक आवास विकसित होने के कारण हाथियों का सड़क पर विचरण बढ़ गया है। विभाग की फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग में हाथियों को सड़क किनारे घूमते और राहगीरों का रास्ता रोकते हुए देखा गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों और पर्यटकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने किला मार्ग पर जंगली हाथियों की मौजूदगी के कारण दुर्घटना की आशंका जताते हुए दोपहिया और तीनपहिया वाहनों को बिना अनुमति इस मार्ग पर नहीं ले जाने की हिदायत दी...