लातेहार, जुलाई 7 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा थाना क्षेत्र के बेतर ओपी में कार्यरत चौकीदार बनेश महतो (52) का हृदयाघात से निधन हो गया। उन्होंने बरवाटोली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है। सोमवार को बरवाटोली मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र राजू यादव ने मुखाग्नि दी। बनेश महतो अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे अपने मृदुभाषी, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर चंदवा थाना प्रभारी अशोक कुमार, बेतर ओपी प्रभारी रितेश कुमार राव, चौकीदार संघ के राजकिशोर महली, सोहन महतो, संतोष प्रजापति, जगदीश तुरी, फागु गंझू, सुखन सिंह, बनेश्वर सिंह तथा झारखंड राज्य चौकीदार-दफादार संघ के जिलाध्यक्ष उदित पासवान सहित अन्य लोगों न...