लातेहार, जुलाई 7 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। भाजपा ने महुआडांड़ प्रखंड में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल की अलग-अलग बैठकें आयोजित कीं। दोनों बैठकों में बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महुआडांड़ पूर्वी मंडल की मासिक बैठक सोहर पाठ शक्तिकेंद्र में मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रभारी अमलेश सिंह एवं मुख्य अतिथि कन्हाई सिंह मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा की विचारधारा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।उन्होंने प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर संगठन को और सशक्त करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Siwan News मझवलिया में भाजपा कार्यक...