लातेहार, अक्टूबर 17 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित जामिया नूरिया जियाउल इस्लाम ने विधायक रामचंद्र सिंह को शुक्रवार को आवेदन देकर क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय की विभिन्न बुनियादी आवश्यकताओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। संस्थान की ओर से दिए गए आवेदन आवेदन में प्रमुख रूप से एक अल्पसंख्यक विद्यालय भवन तथा एक अल्पसंख्यक विवाह मंडप के निर्माण की मांग की गई है। इसके अलावा मदरसा सह जामिया स्कूल में बेंच-डेस्क की व्यवस्था, मदरसा सह स्कूल में शौचालय एवं स्नानागार का निर्माण कराने की आवश्यकता बताई गई। वहीं, ग्राम लुरगुमी कला में मदरसा के पास डीप बोरिंग कराने तथा मदरसा अशरफिया गरीब नवाज में बेंच-डेस्क और भवन की व्यवस्था करने की मांग की। इसके साथ ही मदरसा अशरफिया गरीब नवाज के पास डीप बोरिंग कराने की मांग रखी गई है। मौके पर इफ्तेखार अ...