Latehar News: बीडीओ ने प्रखंड कर्मीयों के साथ की समीक्षा बैठक
लातेहार, अगस्त 18 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीडीओ सोमा उरांव के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15वें वित्त आयोग सहित विभिन्न विभागों एवं पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान 15वें वित्त आयोग की योजनाओं के तहत अबतक हुए खर्च,शेष राशि,स्वीकृत एवं पूर्ण योजनाओं तथा लंबित योजनाओं की पंचायतवार जानकारी ली गई। बीडीओ ने अधिकारियों एवं पंचायत कर्मियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को योजनाओं का सही ढंग से संचालन करने और प्रगति रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.