लातेहार, जुलाई 21 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। नगर पंचायत ने बिना ट्रेड लाइसेंस एवं निबंधन के संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध मंगलवार को लगातार दूसरे दिन कार्रवाई की। नंप के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर के करकट स्थित नीम चौक तथा चंदनडीह स्थित दो आरओ वाटर प्लांटों में छापेमारी की। जांच के दौरान अधिकारियों ने दोनों प्रतिष्ठानों के संचालकों से ट्रेड लाइसेंस एवं नगर निकाय में निबंधन से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर किया गया। इस पर नगर प्रबंधक ने संचालकों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र नगर पंचायत में निबंधन कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Latehar News: खुले में मांस-मछली बिक्री व बिना लाइसेंस दुकानों पर नगर प...