लातेहार, अगस्त 7 -- Latehar News: गारू, प्रतिनिधि। प्रखंड की धानगरटोला पंचायत के पुरनी अरमु गांव में 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से एक बकरी की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में 60 वर्षीय कबूतरी देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद और जिला परिषद सदस्य जीरा देवी के सहयोग से घायल महिला को रेफरल अस्पताल गारू में भर्ती कराया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जुबेर अहमद ने बताया कि महिला के पेट का हिस्सा झुलस गया है, लेकिन समय पर उपचार मिलने से उनकी स्थिति स्थिर है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में कई स्थानों पर 11 हजार वोल्ट के तार नीचे लटके हैं। उन्होंने जर्जर तारों की मरम्मत, सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्द...