लातेहार, नवम्बर 16 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड की भगया पंचायत स्थित बड़काबर गांव में सांप के काटने से एक वृद्ध की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार बड़काबर गांव निवासी धनु यादव अपने खेत में कुछ आवश्यक कार्य कर रहा थे। इसी दौरान सांप ने वृद्ध को डंस लिया। इस घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में अचेत धनु यादव को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...